Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पीएम मोदी का पिंडदान किया:UGC बिल, SC/ST एक्ट के विरोध में सवर्ण परिषद का प्रदर्शन, बोले- सनातन विरोधी

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का धरना आज भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष पिंडदान किया। यह धरना यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 23 दिनों से चल रहा है। पंकज धवरैया ने बताया कि 23 दिन पहले उनकी पदयात्रा को प्रशासन ने रोक दिया था। तभी से वह कंचन नगर में धरने पर बैठे हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। आज धरना स्थल पर पंकज धवरैया के साथ परिषद के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए। इन सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष पिंडदान की रस्म अदा की। पंकज धवरैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवर्ण विरोधी और सनातन विरोधी होने का प्रमाण दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी-एसटी एक्ट के मामले में प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया और अब केंद्र सरकार यूजीसी बिल लेकर आई है। उन्होंने बताया कि इन्हीं कारणों से आज प्रधानमंत्री का पिंडदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पंकज धवरैया ने स्पष्ट किया कि उनका धरना अभी जारी रहेगा। इधर, खुफिया तंत्र धरना स्थल की पूरी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव शिया जामा मस्जिद में आयतुल्ला ख़ामनाई को श्रद्धांजलि:समुदाय ने शोक सभा आयोजित कर व्यक्त की चिंता
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:युवती के अपहरण और हत्या मामले में था फरार, कुंडा पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment