Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की हत्या:घर में चारपाई पर पड़ा मिला मिला रक्त रंजित शव, पुलिस जांच में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी की हत्या कर दी गई। उनका रक्त रंजित शव आज सुबह चारपाई पर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगालीमल शर्मा के रूप में हुई है। उनके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर वार के निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि उनकी हत्या की गई है। जगदीश शर्मा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह अपने घर में अकेले रहते थे। उनका कोई बेटा नहीं था और उन्होंने अपनी बेटी की शादी कर दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा... पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और किसी करीबी पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में फैक्ट्रियों से काला धुआं:प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई बेअसर, लोगों की सेहत पर खतरा
    Next Article
    प्रदेश में गैस, तेल की कोई कमी नहीं:तेल कंपनियों ने कहा जारी रहेगी निर्बाध आपूर्ति, अफवाहों पर ध्यान न दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment