Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश में गैस, तेल की कोई कमी नहीं:तेल कंपनियों ने कहा जारी रहेगी निर्बाध आपूर्ति, अफवाहों पर ध्यान न दें

    13 hours ago

    1

    0

    पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में गैस एवं तेल की कोई कमी नहीं है। लोगों को निर्बाध रूप से आपूर्ति जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह से स्थिर एवं नियंत्रित है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। पेट्रोल एवं डीजल के बारे में उन्होंने बताया कि वर्तमान में दोनों पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हैं। तेल की बिक्री को लेकर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। इसलिए किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। एलपीजी के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 करोड़ 88 लाख उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान की जा रही है। रोज 8 लाख रिफिल की डिलीवरी की जा रही है। 6 दिन का बैकलाग निर्धारित बुकिंग सूची के अनुसार पूरा किया जा रहा है। अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, रक्षा, रेलवे, होटल, रेस्टोरेंट्र इंडस्ट्रियल कैंटीन और फूड प्रोसेसिंग यूनिट को कामर्शियल गैसों के मामले में प्राथमिकता दी जा रही है। वितरण व्यवस्था की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। डिजिटल माध्यम से हो रही 94 प्रतिशत बुकिंग उन्होंने बताया कि बुकिंग आसान करने एवं एलपीजी सेवाओं में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए 94 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है। 94 प्रतिशत मामलों में डीएसी का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से बुकिंग करें और डिलीवरी के समय डीएसी जरूर साझा करें। उन्होंने कहा कि पीएनजी कनेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बीच अनियमितता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की गई है। बड़े पैमाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई और निर्माध आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जरूरत से ज्यादा न करें खरीदारी कंपनियों की ओर से अपील की गई है कि उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें। महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बस्ती, बलिया, बलरामपुर, कुशीनगर एवं लखीमपुर खीरी के लोगों से इस संबंध में विशेष रूप से अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की हत्या:घर में चारपाई पर पड़ा मिला मिला रक्त रंजित शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    फर्रुखाबाद सदर में रूपेश गुप्ता बने भाजपा की पहली पसंद:सपा से सरल दुबे, बसपा से नागेंद्र सिंह जाटव, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment