Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में RSS वार्षिक उत्सव में योग, नियुद्ध का प्रदर्शन:हाथरस की चाणक्य शाखा में हुआ आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की चाणक्य शाखा ने गणेश मंदिर में अपना वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने योग, आसन, नियुद्ध, समता, दंड, प्रहार आदि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर में किया गया। मंच पर डॉ. पी.पी. सिंह, मुख्य वक्ता दुर्गेश और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य राधेश्याम वार्ष्णेय विराजमान थे। सभी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डॉ. हेडगेवार और गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता दुर्गेश ने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला और संघ के 'पंच परिवर्तन' के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों से इन परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. पीपी सिंह ने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस अवसर पर मनीष, धर्मेंद्र , भानू , विपिन , हजारी लाल , भाजपा नेता अशोक सिंह, वीरेंद्र माहौर, अजय , राजू , अमित गौतम , दीपक कनोड़िया , अखिलेश, मोहित, यतीश, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, सचिन, अंजेय सक्सेना, विष्णु वार्ष्णेय, अमन, डालचंद, गौरव कांत शर्मा, कृष्ण गोपाल, सक्षम सहित अनेक स्वयंसेवक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांगरमऊ सीट पर विधायक श्रीकांत कटियार को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुरेश पाल, बसपा से राम किशोर पाल; भाजपा पसंदीदा पार्टी
    Next Article
    मोहान सीट पर विधायक बृजेश कुमार को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अंचल वर्मा, बसपा से अभिषेक गौतम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment