Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सुबह मौसम बदला, हल्की बूंदाबांदी:आसमान में छाए बादल, किसानों को फसल नुकसान की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिससे अन्य दिनों की तुलना में ठंडक बढ़ गई। बादलों के कारण सुबह धूप नहीं निकली, जिससे बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई। खेतों में हो रही आलू की खोदाई... किसानों को आशंका है कि यदि तेज बारिश होती है, तो उनकी आलू और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। वर्तमान में खेतों में आलू की खुदाई चल रही है, और बारिश से सरसों की फसल भी प्रभावित होगी। किसान इस संभावित बारिश को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि इससे उनकी तैयार फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बैंक चार दिन बंद रहेंगे:होली और साप्ताहिक अवकाश के चलते 1 से लेकर 4 मार्च तक छुट्‌टी घोषित
    Next Article
    विरासत गलियारे से मलबा हर हाल में हटा लें:होली से पहले कमिश्नर ने दिया निर्देश, शोभायात्रा में सीएम जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment