Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में ससुरालियों ने युवक को पीटा, VIDEO:छेड़खानी के आरोप में तालाब चौराहे पर हुई घटना, खूब हुआ हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के तालाब चौराहे पर आज एक युवक की उसके ससुरालियों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ और भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह युवक को हमलावरों से बचाया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवक कैलाश नगर का निवासी बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ समय से जयपुर में रह रहा है। युवक ने बताया कि वह जयपुर से न्यायालय में तारीख करने हाथरस आया था। उसने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट की। युवक का यह भी कहना है कि ससुरालियों ने उस पर दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। युवक का अपने ससुरालियों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल ससुरालियों का आरोप है कि युवक ने अपनी साली से छेड़खानी की है। बताया जा रहा है कि कल जब युवक अपनी ससुराल आया था, तब भी उसकी ससुरालियों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह वहां से चला गया था। आज ससुरालियों ने उसे फिर तालाब चौराहे पर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल कल्कि नगरी में 300 टन होली का रंग बना:संभल में 40% भगवा रंग की डिमांड बढ़ी, 80 टन तैयार हुआ चॉकलेट
    Next Article
    दूल्हन की मौत पर दूल्हा बोला- अब शादी नहीं करूंगा:बलिया में कहा- उसने अंधेरे में हमे रखा, जयमाल में दूल्हन को प्रेमी ने मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment