Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सदर तहसील के सामने महिला से मारपीट, वीडियो:पति की जमानत कराने गई महिला पर पुरानी रंजिश में हमला

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में सदर तहसील के सामने एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला अपने पति की जमानत कराने गई थी, तभी पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उससे नोकझोंक और गाली-गलौज की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना हाथरस गेट थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित सदर तहसील के बाहर हुई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। सड़क पर अचानक हुए शोर-शराबे के कारण स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... इस महिला के पति को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और महिला इसी सिलसिले में अपने पति की जमानत कराने के लिए तहसील सदर पहुंची थी। पीड़िता ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औद्योगिक इकाइयों में अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग की जांच:उन्नाव में संयुक्त टीम ने की छापेमारी, नमूना लेकर लैब भेजा
    Next Article
    जौनपुर में फसलों को आग से खतरा:प्रशासन ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment