Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसा, बच्ची की मौत:अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, माता-पिता को अस्पताल में कराया भर्ती

    8 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मुरसान कस्बे में एक सड़क हादसे में 6 साल की बच्ची दामिनी की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं। यह परिवार कौशांबी से अपने गांव लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव हरिया की गढ़ी निवासी विपिन वैक्सीन सप्लाई का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ अपनी ससुराल कौशांबी गए थे। 7 मार्च को परिवार हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। वहां से वे ऑटो में बैठकर अपने गांव हरिया की गढ़ी लौट रहे थे। मुरसान कस्बे में एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान दामिनी की मौत इस हादसे में विपिन की 6 साल की बेटी दामिनी, विपिन और उनकी पत्नी पूजा घायल हो गए। दामिनी की हालत गंभीर थी, जिसे पहले हाथरस जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में दामिनी को पहले एक निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आज सुबह इलाज के दौरान दामिनी की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस लाया गया है। दामिनी कक्षा एक की छात्रा थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ डीएम बोले- हमारे पास पर्याप्त स्टॉक:सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई, ओवररेट पर शिकायत करें
    Next Article
    देवरिया में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत:बैरौना निवासी पारसनाथ मिश्र को पिकअप ने मारी टक्कर, चिकित्सको ने जांच में किया मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment