Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन:लंबित मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने आज शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में शिक्षक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चौधरी रनवीर सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों की सेवा संबंधी मामलों, लंबित देयकों, पदोन्नति प्रकरणों और प्रशासनिक मुद्दों पर डीआईओएस का ध्यान आकर्षित किया। धरना कार्यक्रम के उपरांत, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 व 21 की वापसी, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण और व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिए जाने की मांगें शामिल थीं। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पुष्कर, क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष योगवीर सिंह, वाचाराम त्यागी, मुनेश पाठक, मीडिया प्रभारी डॉ. पवन सेंगर सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, अनेक प्रधानाचार्य और सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह ने किया। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के नरिया में दीवार के नीचे दबा मजदूर:साथियों ने 15 मिनट में निकाला बाहर, मौके पर जमीन मालिक और ठेकेदार गायब मिले
    Next Article
    मथुरा में यमुना नाव रजिस्ट्रेशन शुल्क घटा:₹5000 से ₹1500 हुआ, प्रशासन-नगर निगम बैठक में सहमति बनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment