Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में यमुना नाव रजिस्ट्रेशन शुल्क घटा:₹5000 से ₹1500 हुआ, प्रशासन-नगर निगम बैठक में सहमति बनी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में यमुना नदी में नाव संचालन को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब समाप्त होती दिख रही है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा नाविकों व नागरिकों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। इसमें सबसे बड़ा फैसला नावों के रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर लिया गया, जिसे ₹5000 से घटाकर ₹1500 कर दिया गया है। इस निर्णय से नाविकों को बड़ी राहत मिली है। बैठक में यात्री किराया, नावों की क्षमता, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन और नाविकों के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बनी, जिससे जल्द ही नाव संचालन फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यमुना में नाव संचालन पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके लिए सभी नावों में लाइफ जैकेट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य किए जाएंगे। साथ ही, प्रत्येक नाव में यात्रियों की संख्या निर्धारित की जाएगी और किराए का भी नियमन होगा, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार वर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल और अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नाविकों और नागरिकों से बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने बताया कि वृंदावन में हाल ही में हुए नाव हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन द्वारा वृंदावन से गोकुल तक यमुना में नावों के संचालन के लिए लगातार रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की जा रही है। अब शुल्क में कमी के बाद उम्मीद है कि अधिक से अधिक नाविक पंजीकरण कराएंगे और निर्धारित मानकों के तहत नाव संचालन फिर से शुरू हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन:लंबित मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    महाराजा सल्हीय पासी की पहचान पर विवाद:महासभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment