Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस:सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज सोमवार शाम शिक्षकों ने अलीगढ़ रोड स्थित अंबेडकर पार्क से गांधी तिराहे तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। यह जुलूस सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में निकाला गया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ हाथरस ने आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी लागू करने का बहिष्कार किया है। प्रभावित शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव में जबरन टीईटी लागू करना तर्कहीन है। शिक्षक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बाइक रैली और मशाल जुलूस के माध्यम से डॉ. अंबेडकर पार्क नवग्रह मंदिर से गांधी तिराहे तक मशाल जुलूस निकाला गया। शिक्षकों ने इस दौरान अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। ये लोग रहे मौजूद इस मौके पर अटेवा जिला अध्यक्ष प्रेम चंद चंदेल, जूनियर हाईस्कूल संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, टीएससीटी जिला संयोजक डॉ. गोपाल, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, एसबीटीसी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट से जिला महामंत्री पवन शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री तरुण शर्मा, अटेवा जिला संरक्षक रैदास और अटेवा जिला महिला संयोजिका अनीता भारती सहित कई शिक्षक नेता मौजूद रहे। शिक्षकों का संघर्ष जारी रहेगा सभी शिक्षक संघों ने संयुक्त रूप से शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षक हित में अपनी सहभागिता निभाएं। अटेवा हाथरस के जिला महामंत्री रविकांत वर्मा ने कहा कि आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी तर्कहीन है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी समाप्त नहीं किया जाता, उनका विरोध और संघर्ष जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाना में भाजपाइयों का हंगामा, महिलाओं ने चूड़ियां तोड़ीं:कानपुर में महिला की सुनवाई न होने पर भड़कीं, हनुमान चालीसा का पाठ किया
    Next Article
    संभल के अयोध्या मंदिर में सीता अवतरण दिवस:विहिप ने भक्तिभाव से मनाया, छोटी बच्ची बनीं जानकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment