Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में यूपी पुलिस एसआई प्रवेश परीक्षा शुरू:13,440 अभ्यर्थी पंजीकृत, अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी के बाद मिला प्रवेश

    15 hours ago

    1

    0

    हाथरस में उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर (एसआई) प्रवेश परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,440 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा आज और कल, यानी दो दिनों तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में 3360 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। जूते और आभूषण भी उतरवाए सुरक्षा जांच के दौरान उनके जूते उतरवा लिए गए। इसके अलावा, हाथ की घड़ी और किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकान कराई बंद पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हो रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा हाथरस में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में सी०एल०आर०एन० सेकसरिया इण्टर कॉलेज, डी०आर०बी० इण्टर कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज, एम०जी० पॉलिटेक्निक, महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज, बागला इण्टर कॉलेज, सरस्वती इण्टर कॉलेज, सेठ हरचरनदास कन्या इण्टर कॉलेज, सेठ फूलचन्द बागला डिग्री कॉलेज, श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज और श्री रामबाग इण्टर कॉलेज शामिल हैं। अभ्यर्थियों की ली जाती तलाशी। हाथ से घड़ी उतरती एक महिला अभ्यर्थी। जूते उतरवा कर ली जाती तलाशी। परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। वीडियो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PHC रेहराबाजार में 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले:सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन डॉक्टर भी नदारद, वेतन रोकने के आदेश
    Next Article
    स्थायी संबद्धता नहीं ली तो:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 2026-27 सत्र से प्रवेश पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment