Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PHC रेहराबाजार में 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले:सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन डॉक्टर भी नदारद, वेतन रोकने के आदेश

    16 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रेहराबाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं और तीन डॉक्टरों सहित कुल 12 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजयभान को दिए। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. उर्मिला और डॉ. बृजेश मौर्य (चिकित्सक) शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, वार्ड ब्वाय अनूप कुमार तिवारी और रोहित सिंह, वार्ड आया माया देवी, वरिष्ठ सहायक शरद कुमार श्रीवास्तव, अनुचर अशोक कुमार, नॉन मेडिकल असिस्टेंट प्रदीप कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर कमलदीप निराला, सफाई कर्मचारी राजाराम और लैब टेक्नीशियन गिरीश त्रिपाठी भी बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तथा सुलभ बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में RSS नेता के घर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट:पुलिस मौके पर, कई हिरासत में; भाजपा विधायक ने सख्त कार्रवाई की बात कही
    Next Article
    हाथरस में यूपी पुलिस एसआई प्रवेश परीक्षा शुरू:13,440 अभ्यर्थी पंजीकृत, अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment