Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:शराब के नशे में लगाई फांसी, उपचार के दौरान हुई मौत

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव शीतला में एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार, शीतला गांव निवासी 32 वर्षीय कलुआ बेलदारी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। 27 मार्च को उसने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। फांसी लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। हालत में थोड़ा सुधार होने पर परिजन उसे वापस गांव ले आए, लेकिन कल देर रात उसकी गांव में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्चा छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में सपा कार्यकर्ताओं ने धुरंधर वाले पोस्टर फाड़े:ओमप्रकाश राजभर बोले- सपा सरकार में लोग पलायन को मजबूर थे
    Next Article
    बस्ती में प्लंबर का शव फंदे से लटका मिला:किराए के कमरे में रहता था युवक, मौसा गांव गए हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment