Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस- मुरसान में रेलवे ट्रैक पर रील बना रहीं युवतियां:बीच पटरी डांस करते दिखी, VIDEO पर RPF ने शुरू की जांच

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हाथरस और मुरसान में रेलवे ट्रैक पर युवतियों द्वारा रील बनाने के वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने युवतियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। वायरल हुए वीडियो में अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियां रेलवे ट्रैक पर डांस करती हुई दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि एक वीडियो हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास का है, जिसे बाद में गाना जोड़कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। दूसरा वीडियो मुरसान कोतवाली के निकट रेलवे फाटक के पास का है। इस वीडियो में एक युवती रेलवे ट्रैक पर रील शूट कर रही है और उसके साथ एक कैमरामैन भी मौजूद है। जान जोखिम में डाल रही युवतियां... रेलवे ट्रैक पर इस तरह से वीडियो बनाना सुरक्षा की दृष्टि से जान जोखिम में डालना है। हाथरस सिटी के आरपीएफ प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मुरसान का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, हाथरस के वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कथावाचक से मारपीट, जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप:उन्नाव में भागवत कथा समापन के बाद हमला, दो पर केस, एक गिरफ्तार
    Next Article
    SIR के बाद कानपुर में बिगड़ा सपा का चुनावी गणित:10 सीटों पर वोट मार्जिन से ज्यादा नाम कटे, मुस्लिम बाहुल्य सीट भी फंसीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment