Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, 25-25 हजार रुपए का इनाम था घोषित

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू हत्याकांड के दो आरोपियों कमल और गौरव को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। अशोक विहार थाना पुलिस ने उन्हें अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश उर्फ सोनू, जो शहर के गली जै राधे निवासी थे, की हत्या 6 अप्रैल को की गई थी। उनका शव अगले दिन सादाबाद-जलेसर रोड पर एक गंदे नाले में मिला था। जांच में सामने आया कि सोनू की हत्या बीएच ऑयल मिल रोड स्थित कमल की फैक्ट्री में की गई थी। शहर के बदमाश कमल और गौरव (निवासीगण दिल्ली वाला मोहल्ला, थाना कोतवाली हाथरस) ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। बताते हैं कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान मृतक का वीडियो भी बनाया था। बहन ने कमल और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि मकान हड़काने के लिए सोनू की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की, जिसके बाद कई और नाम सामने आए। अब तक पुलिस इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था लेकिन यह दोनों पुलिस के हाथ नहीं आए थे। हाथरस पुलिस सरगर्मी से कर रही थी तलाश मुख्य आरोपी गौरव और कमल पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। स्थानीय पुलिस सक्रियता से इनकी तलाश कर रही थी। अब दिल्ली में इनको अवैध हथियारों के साथ पकड़ दिया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद, हाथरस पुलिस अब दोनों आरोपियों को दिल्ली जेल से लाने के लिए बी-वारंट की प्रक्रिया शुरू करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने पत्नी को छत से धक्का देकर मार डाला:आरोपी गिरफ्तार, घर देर से लौटने को लेकर हुई थी कहासुनी
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपती की मौत:बदायूं में दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment