Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस सत्संग भगदड़, दरोगा की हुई गवाही:दरोगा ने की थी पंचायतनामा की कार्रवाई, अगली सुनवाई 7 मई को होगी

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस के बहुचर्चित सत्संग भगदड़ मामले में आज न्यायालय में एक उपनिरीक्षक की गवाही दर्ज की गई। यह मामला 2 जुलाई 2024 को सिकंद्राराऊ के फूलरई में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ से संबंधित है, जिसमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 121 लोगों की मौत हुई थी और डेढ़ सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। गवाह के रूप में उपनिरीक्षक रामनरेश पेश हुए, जो घटना के समय थाना हाथरस गेट में तैनात थे। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि उपनिरीक्षक ने अपने बयान में कहा कि उन्हें 2 जुलाई 2024 को भगदड़ में मृतकों के पंचायतनामा संबंधी कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेजा गया था। उपनिरीक्षक रामनरेश ने अदालत को बताया कि उन्होंने महिला कांस्टेबल की मदद से मृतका रूबी पत्नी राजन, निवासी बक्सर, जनपद उन्नाव के पंचायतनामा की कार्यवाही 3 जुलाई 2024 को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक पूरी की। कार्यवाही पूर्ण होने के बाद शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर द्वारा जिरह के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब में गवाह ने स्पष्ट किया कि मृतका के शव पर कोई बाहरी चोट नहीं थी और उसकी पहचान परिजनों द्वारा ही की गई थी। अदालत ने उपनिरीक्षक की गवाही दर्ज कर ली है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 मई की तिथि निर्धारित की गई है। सभी आरोपियों की हो चुकी है जमानत... इस मामले में पुलिस देव प्रकाश मधुकर सहित 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहनताना मांगने पर महिला को थप्पड़ मारे, गला दबाया, वीडियो:बरेली में रसूखदार महिला ने काम वाली बाई को सरेआम पीटा, एसएसपी से शिकायत
    Next Article
    फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता:जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता 5 घंटे तक कोतवाली में रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment