Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने कोर्ट में पेशकार पर किया हमला:तारीख 6 महीने आगे बढ़ाने का दबाव बना रही थी, मना करने पर भड़की

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर पेशकार पर महिला ने हेलमेट से हमला कर दिया। महिला ने केस की तारीख छह माह आगे बढ़ाने का दबाव बना रही थी। पेशकार के मना करने पर गाली-गलौज की और हेलमेट से सिर पर कई बार वार किए। पेशकार ने कैसरबाग थाने में शिकायत दी है। आलमबाग के सुंदर नगर निवासी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव कैसरबाग कोर्ट में अपर प्रधान न्यायाधीश के पेशकार हैं। मंगलवार को पीठासीन अधिकारी के छुट्टी पर होने के कारण सभी पत्रावलियों में तय तारीख डाली जा चुकी थी। दोपहर करीब 2:30 बजे यशु सिंह बनाम यशवंत सिंह के बीच चल रहे मुकदमें में यशु सिंह की संरक्षिका अंशू सिंह ने पत्रावली मांगी। पेशकार ने हस्ताक्षर के लिए फाइल दे दी। आरोप है कि अंशू सिंह ने तय तारीख हटाकर छह महीने आगे की तारीख लगाने का दबाव बनाया। नियम विरुद्ध काम करने से मना करने पर भड़की महिला स्वतंत्र कुमार ने नियम के खिलाफ काम करने से मना किया तो महिला भड़क गई। उसने फाइल फाड़ने की धमकी दी और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के कोर्ट मुहर्रिर, वकील और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अंशू सिंह ने अचानक अपने हेलमेट से स्वतंत्र कुमार के सिर पर कई बार हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मामले में इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में मौसम ने बदली-करवट, बारिश के साथ पड़े ओले:तापमान में आयी गिरावट, जगह-जगह उखड़ गए पेड़, गिरा रोड इंडिकेशन बोर्ड
    Next Article
    महाराजपुर में मां की चिता के बगल में बेटियां दफन:मां से बोली थी चांदनी- बेटियां बेसहारा न हो, इसलिए साथ लेकर मरूंगी...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment