Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाउस टैक्स जमा न करने पर 4 दुकानें सील:आगरा नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर में की कार्रवाई, 50 हजार से अधिक के बकायेदार निशाने पर

    10 hours ago

    1

    0

    हाउस टैक्स वसूली को लेकर आगरा नगर निगम सख्त हो गया है। बकाया हाउस टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर की 4 दुकानें सील कर दी हैं। इन बकायेदारों को पहले नोटिस दिए गए थे लेकिन इन्होंने नोटिस का कोई संज्ञान नहीं लिया। इस पर नगर निगम ने यह कार्रवाई की। नगर निगम का चल रहा है वसूली अभियान वर्तमान वित्तीय वर्ष का राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए नगर निगम ने हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। नोटिस और कुर्की वारंट जारी होने के बावजूद कर जमा न करने वाले बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया जा रहा है। हरीपर्वत जोन के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 दुकानों को सील कर दिया। पूर्व में जारी किए जा चुके हैं नोटिस नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान पाया कि कई बकायेदारों ने नोटिस और वारंट जारी होने के बाद भी हाउस टैक्स जमा नहीं किया था। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिकंदर लाल पर 54 हजार, केके गुप्ता पर 73.288 हजार, दयानंद पर 52,743 रुपये और प्रदीप कुमार पर 94,500 रुपये हाउस टैक्स का बकाया था। टैकस जमा न करने पर इन चारों की दुकानें सील कर दी गईं। निगम की कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान ही राधेश्याम, मुन्नी देवी और मनोज कुमार जैन ने मौके पर कुल 2.32 लाख रुपये हाउस टैक्स जमा कर दिए, जिससे उन्हें सीलिंग की कार्रवाई से राहत मिल गई। जिन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उन दुकानदारों पर 18.17 लाख हाउस टैक्स का बकाया है। जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने कर अधीक्षक अक्षय कुमार और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जोनल अधिकारी ने बताया-वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 125 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी जोनों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है-नगर निगम द्वारा करदाताओं को पहले नोटिस और भुगतान के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। इसके बाद भी बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक कार्रवाई से बचने के लिए समय पर हाउस टैकस जमा करें और नगर निगम के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी का अपहरण, फिरौती:पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं किया मुकदमा, अमेठी से अयोध्या तक घुमाते रहे
    Next Article
    नोएडा में सड़क पर घसीट कर युवक को पीटा:लात घूंसे मारे फिर लाठी से पीटा, VIDEO के आधार पर जांच कर रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment