Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेयर स्टाइलिस्ट ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, मां ने युवती पर दर्ज कराया केस

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रेम प्रसंग के चलते एक हेयर स्टाइलिस्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मां ने प्रेमिका पर प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हजरतगंज के हाइडिल कॉलोनी निवासी सुमित रावत (23) सहारागंज स्थित एक शॉप में हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में काम करता था। उसकी मां सुमन के मुताबिक सुमित का करीब सात महीने से मुंशी पुलिया इलाके में रहने वाली अंजली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमित उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती उससे दूरी बनाना चाहती थी। परिजनों का आरोप है कि 10 मार्च को अंजली सुमित के घर आई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवती ने सुमित के साथ मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद से सुमित काफी परेशान रहने लगा था। गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे सुमित ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में मां और दो बहनें हैं। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रैपर बादशाह के खिलाफ अपर्णा ने योगी को चिट्‌ठी लिखी:कहा- कंसर्ट पर रोक लगाएं; टटीरी गाने में महिलाओं का अपमान हुआ
    Next Article
    ABVP जिला संयोजक पर फायरिंग:संगठन ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment