Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रैपर बादशाह के खिलाफ अपर्णा ने योगी को चिट्‌ठी लिखी:कहा- कंसर्ट पर रोक लगाएं; टटीरी गाने में महिलाओं का अपमान हुआ

    5 hours ago

    1

    0

    रैपर बादशाह का हरियाणा के बाद यूपी में भी विरोध शुरू हो गया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गुरुवार को CM योगी आदित्यनाथ को एक चिट्‌ठी लिखी है। उन्होंने यूपी में बादशाह के कंसर्ट पर रोक लगाने की मांग की है। अपर्णा ने लेटर में लिखा है- बादशाह के नए गाने टटीरी में महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। स्कूल जैसे पवित्र स्थान को भी अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया है। इससे महिलाओं की गरिमा का घोर अपमान हुआ है। अपर्णा यादव ने कहा- गाने में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्राओं को अनुचित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इससे महिलाओं की गरिमा और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। इस मामले में FIR दर्ज किए जाने और लुक आउट सर्कुलर जारी होने की भी जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि सिंगर बादशाह के किसी भी प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति रद्द की जाए। पहले जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… 20 मार्च को पीलीभीत में होना है शो पीलीभीत में 20 मार्च को "Badshah Magic World" नाम से 2 घंटे का नॉन-स्टॉप लाइव जादू शो/कंसर्ट होना है। इस शो में माइंड रीडिंग, टेलीपैथी, और लाइव डायनासोर जैसे डिजिटल मैजिक के साथ फैमिली एंटरटेनमेंट का वादा किया गया है। अपर्णा यादव के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद अब इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। हरियाणा महिला आयोग ने भी किया तलब विवाद के बीच हरियाणा महिला आयोग ने बीते शुक्रवार को बादशाह को नोटिस जारी किया था। उन्हें 13 मार्च को पानीपत में पेश होने को कहा गया है। इसके अलावा, पंचकूला और जींद में सिंगर के खिलाफ अलग-अलग 3 केस भी दर्ज किए गए। खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी। अब जानिए कौन हैं बादशाह…. ------------------------ ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गैस किल्लत, सपाई सड़क पर लेटे:KGMU में 2500 मरीजों पर खाने का संकट; अखिलेश बोले- LPG मतलब ‘लापता गैस’
    Next Article
    हेयर स्टाइलिस्ट ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, मां ने युवती पर दर्ज कराया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment