Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Himanta Biswa Sarma बोले, Karbi Peace Accord से असम के कार्बी आंगलोंग में बढ़ा विकास

    4 hours from now

    1

    0

    गुवाहाटी, चार सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पांच साल पहले हस्ताक्षरित कार्बी शांति समझौते से कार्बी आंगलोंग जिले के विकास में तेजी आयी है। उन्होंने कहा कि जिला विकास के मानकों पर आगे बढ़ रहा है, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि संवाद मजबूत भविष्य का निर्माण करता है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, आज हम कार्बी शांति समझौते पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर की वर्षगांठ मना रहे हैं।यह एक ऐसा महत्वपूर्ण कदम रहा जिसने असम के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को हमेशा के लिए बदल दिया और संघर्ष के दौर को समाप्त कर स्थायी सद्भाव के एक नये अध्याय की शुरुआत की। वर्ष 2021 में केंद्र, राज्य सरकार और पांच प्रमुख उग्रवादी समूहों के बीच नयी दिल्ली में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते ने कार्बी आंगलोंग में अलग मातृभूमि के लिए विद्रोहियों के बीच संघर्ष के दौरान वर्षों से जारी हिंसा, हत्याओं और अपहरण के दौर को खत्म कर दिया।कार्बी आंगलोंग जातीय कार्बी आदिवासियों का इलाका है। शर्मा ने कहा कि इस समझौते से कार्बी लोगों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाएं पूरी हुईं और साथ ही असम की क्षेत्रीय अखंडता भी सुरक्षित रही। मुख्यमंत्री ने कहा, “कार्बी आंगलोंग जैसे-जैसे समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है, हम शांति और एकता की उस भावना को नमन करते हैं, जिसने इस समझौते को संभव बनाया।यह इस बात का उदाहरण है कि संवाद किस तरह मजबूत भविष्य का निर्माण करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP Protest Case In Delhi | पुलिस ने FIR में जोड़ा SC/ST एक्ट, इन्फ्लुएंसर Swantantra Bhardwaj की जल्द होगी गिरफ्तारी
    Next Article
    Janmashtami पर कृष्णभक्ति में डूबे CM Yogi, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment