Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Janmashtami पर कृष्णभक्ति में डूबे CM Yogi, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की

    20 hours ago

    1

    0

    आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बहुत बहुत बधाई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर पहुँचे। यहां सबसे पहले गो पूजन करने के बाद उन्होंने मुख्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व विशेष पूजन अर्चना किया। राधे, राधे और जयश्री कृष्णा के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर में सुबह से ही भक्तों के भारी जमावड़े के बीच सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये हैं। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर जन्माष्टमी पर मथुरा आते हैं और श्री राधा-कृष्ण जी का पूजन करते हैं। आइये देखते हैं आज के पूजन के दौरान की झलकियाँ।इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh BJP Regional Team 2027 | यूपी बीजेपी ने सभी छह क्षेत्रों की नई टीमों का किया ऐलान, सामाजिक समीकरण साधने पर जोर | Full Listहम आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दौरान ब्रज क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। मुख्यमंत्री गुरुवार 3 सितंबर को दो दिवसीय प्रवास पर मथुरा आये थे। इस दौरान उन्होंने ब्रजवासियों को करीब 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का बड़ा उपहार दिया। इस भव्य समारोह के दौरान 540 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे और पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही 437 करोड़ रुपये की लागत वाली 167 नई योजनाओं का शिलान्यास हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री ने पीएम आवास (शहरी) और सीएम आवास (ग्रामीण) योजना के लाभार्थियों को 72 करोड़ से अधिक की सहायता राशि का वितरण भी किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी, चेक और प्रमाण पत्र भी सौंपे गये।इसे भी पढ़ें: CM Yogi का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त, Festivals बनी पहचानमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दो दिवसीय मथुरा प्रवास विकास और धर्म के अद्भुत संगम का साक्षी बना। वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री गीता शोध संस्थान गये थे और वहां नवनिर्मित और अत्याधुनिक 'श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह' का भव्य लोकार्पण किया, जहां एक हजार लोगों के बैठने की उत्कृष्ट व्यवस्था है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने प्रो-पुअर प्रदर्शनी का अवलोकन किया, वृक्षारोपण किया, संतों से मुलाकात की और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चेक वितरित कर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यों की प्रगति जानने के लिए अहम समीक्षा बैठक की। आज मथुरा में भगवान का पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Himanta Biswa Sarma बोले, Karbi Peace Accord से असम के कार्बी आंगलोंग में बढ़ा विकास
    Next Article
    जंतर-मंतर पर बवाल! छात्रा का आरोप- 'स्वतंत्र भारद्वाज ने फोड़ा पिता का सिर', राहुल गांधी बोले- 'अमित शाह की पुलिस क्या कर रही है?'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment