Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Honduras Shooting | होंडुरास में दो भीषण हमलों से मचा हड़कंप! 6 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोगों की दर्दनाक हत्या

    10 hours ago

    1

    0

    होंडुरास के तटीय इलाके में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में छह पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र दशकों से कृषि संघर्ष का केंद्र रहा है।इसे भी पढ़ें: 22 साल का इंतजार खत्म! East Bengal ने जीता बड़ा Football खिताब, Kolkata में जश्न का माहौल अंतर-अमेरिकी मानवाधिकार आयोग ने पहले भी इस क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती उपाय सुझाए थे जिन्हें पर्यावरण और भूमि अधिकारों की रक्षा को लेकर अपने कार्यों के कारण धमकियों का सामना करना पड़ा था। दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के पास कॉर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका में हुई जहां हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की। इस घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी गिरोह-विरोधी अभियान पर तैनात थे और हमलावरों ने राजधानी तेगुसिगल्पा से ओमोआ जाते समय उन पर हमला किया गया।इसे भी पढ़ें: Input Cost का दबाव: Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा 30,000 का बोझ जांच में आ रही मुश्किलें और सरकार का कड़ा रुखहोंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना ने बताया कि ट्रूजिलो बागान हमले में सटीक मौतों का आंकड़ा जुटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने कहा: "घटना के तुरंत बाद डरे-सहमे परिजनों ने अपने प्रियजनों के शवों को घटनास्थल से हटा दिया है। हालांकि, सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों और फॉरेंसिक टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया है।"सुरक्षा मंत्रालय की सख्त कार्रवाई की चेतावनी:इस भयावह हिंसा के बाद होंडुरास सरकार हरकत में आ गई है। सुरक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बल (Army) मिलकर इन प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाएंगे। साथ ही, अपराधियों को पकड़ने और मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और विशेष अभियोजकों (Prosecutors) की टीमों का गठन कर दिया गया है। इस दोहरे हमले ने एक बार फिर होंडुरास में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और भूमि विवादों से उपजी हिंसा को उजागर कर दिया है, जिससे पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Iran Ceasefire | तनावपूर्ण बातचीत के बाद अमेरिका-ईरान शांति समझौते का मसौदा तैयार, कुछ ही घंटों में हो सकती है बड़ी घोषणा
    Next Article
    Mount Everest Record: माउंट एवरेस्ट पर एक ही दिन में 274 पर्वतारोहियों ने फतह की चोटी, अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे... क्या खतरे में है दुनिया की सबसे ऊंची चोटी?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment