Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HSRP के बिना अब नहीं बनेगा PUCC:कानपुर देहात में परिवहन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश, विभाग ने की अपील

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाण-पत्र (PUCC) जारी नहीं किया जाएगा। यह निर्देश परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत लागू किया गया है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी वाहनों पर HSRP लगाना अनिवार्य है। इस संबंध में पहले भी कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं और जागरूकता अभियान भी चलाए गए हैं। VAHAN-PUCC पोर्टल पर तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, 15 अप्रैल 2026 से बिना HSRP वाले वाहनों का PUCC नहीं बनाया जा सकेगा। परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों पर HSRP लगवा लें। इससे भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, जिन वाहन मॉडलों के लिए फिलहाल HSRP उपलब्ध नहीं है, उन्हें इस नई व्यवस्था से अस्थायी रूप से छूट प्रदान की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल छिनैती बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:फिरोजाबाद पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, दो साथी पहले ही अरेस्ट
    Next Article
    कानपुर देहात की उन्नति को CBSE 10वीं में 97.6% अंक:जैन वर्ल्ड स्कूल, मावर की छात्रा हैं, बेहतर समय प्रबंधन को बताया मूलमंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment