Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS नेहा जैन ने केस्को MD पद पर ज्वांइन किया:कानपुर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत पर हुए समाधन के बाद अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जायेगा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में केस्को की नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (MD) नेहा जैन ने पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और केस्को परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान MD ने बिल संशोधन केंद्र पहुंचकर शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान की स्थिति के बारे में भी पूछा। इसके बाद वह परेड स्थित बिजली घर और भंडार कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं। नेहा जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस समेत सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया जा सके। 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं नेहा जैन आईएएस नेहा जैन 2014 बैच की उत्तरप्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। इससे पहले वह विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के साथ-साथ यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ जोन अंतर जनपदीय प्रतियोगिता शुरू:खीरी ने कबड्डी में अमेठी को 31-08 से हराया, 11 टीमें ले रहीं भाग
    Next Article
    जौनपुर में दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालते ही लिया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment