Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS पर नाइटक्लब में पुलिस से बदसलूकी का आरोप, ट्रांसफर:डेवलपमेंट अथॉरिटी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे; आंध्र प्रदेश का मामला

    4 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी विकास मरमट का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन पर 9 अक्टूबर को बेंगलुरु के एक नाइटक्लब में जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। मरमट को नई पोस्टिंग मिलने तक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 2019 बैच के IAS अधिकारी मरमट पहले कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (KADA) में प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे। यह अथॉरिटी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के विधानसभा क्षेत्र कुप्पम में विकास कार्यों की निगरानी करती है। घटना की 2 तस्वीरें… पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया यह घटना रेजिडेंसी रोड स्थित कैवोर नाइटक्लब में हुई थी। रात करीब 1:30 बजे सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम नाबालिगों को शराब परोसे जाने की जांच के लिए क्लब पहुंची थी।बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें IAS अधिकारी विकास मरमट, उनके रियल एस्टेट कारोबारी दोस्त अभय उदय सिंह, बिहार के रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक नीतीश और बाउंसर रोशन शामिल हैं। पुलिस ने मरमट को मुख्य आरोपी और बाकी तीनों को सह-आरोपी बनाया है। घटना के अगले दिन सभी आरोपियों ने माफी मांगी जांच के दौरान पुलिस ने कुछ लड़कियों से उनकी उम्र की पुष्टि करने के लिए डॉक्यूमेंट मांगे। पुलिस यह पता करना चाहती थी कि कहीं शराब पीने की कानूनी उम्र से कम लोगों को शराब तो नहीं दी जा रही है। इसी दौरान मरमट और उनके साथ मौजूद लोगों पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगा। पुलिस के मुताबिक, अगले दिन सुबह मरमट और अन्य आरोपियों ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। ---------- ये खबर भी पढ़ें… केरलम मिनी कूपर हादसे के बाद बोला ड्राइवर-पापा संभाल लेंगे:3 स्टूडेंट्स की मौत; बर्थडे पर मिली थी लग्जरी कार, 200km की स्पीड से चलाता था केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार का दावा-8 साल में NTA का पेपर लीक नहीं:परीक्षा में धांधली जरूर हुई; समिति ने कहा- 474 केस कोर्ट में हैं
    Next Article
    गुजरात-पिता ने 2 साल के बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया:हत्या के सबूत मिटाने शव दफनाया; अकेले परवरिश नहीं करना चाहता था, गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment