Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB का सख्त पहरा:बलरामपुर में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाया विशेष अभियान

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया। संयुक्त टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण चौकियों पर गहन निगरानी की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। नेपाल सीमा से जुड़े गांवों में लगातार पैदल गश्त कर असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी और अवैध कटान जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों को जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री अनिल राजभर बोले- श्रमिक विरोध के पीछे देशविरोधी लोग:पकिस्तान कनेक्शन की आशंका, कहा- सीएम रैली को खराब करने की हुई कोशिश
    Next Article
    ‘सबकी अपनी मर्जी, मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला’:होर्डिंग से फोटो हटाने पर संजीव बालियान बोले- मैंने तो सबका भला किया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment