Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री अनिल राजभर बोले- श्रमिक विरोध के पीछे देशविरोधी लोग:पकिस्तान कनेक्शन की आशंका, कहा- सीएम रैली को खराब करने की हुई कोशिश

    4 hours ago

    1

    0

    दिल्ली-एनसीआर व नोएडा में श्रमिकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष के ऊपर सवाल उठाए हैं। राजभर ने कहा- यह समाजवादी पार्टी और विपक्ष की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 9 सालों से बीजेपी की सरकार है, लेकिन आज तक श्रमिकों ने प्रदर्शन नहीं किया, अब चुनाव नजदीक आ रहा है तो प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी होने की आशंका जताई है। मुख्यमंत्री की रैली को खराब करने की हुई कोशिश मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि यह घटना एक बड़े साजिश का हिस्सा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली प्रस्तावित है, उसे खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही यूपी के औद्योगिक विकास को बाधित करने के उद्देश्य से और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष में बैठे लोग हमेशा आपदा में अवसर की तलाश में रहते हैं। इसीलिए वह इस आंदोलन को जानबूझकर हवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार आतंकवादी पकड़े गए और विपक्ष जिस तरह से रवैया कर रहा है, उससे यह स्पष्ट होता है कि यह घटना कोई मामूली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि अचानक ही भीड़ सड़क पर नहीं उतर जाती, इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काया गया, जिसका परिणाम श्रमिकों के प्रदर्शन में दिख रहा है। भारत विरोधी लोग कर रहे फंडिंग - मंत्री उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के विरोध में जितने भी लोग हैं, वे इस प्रदर्शन की फंडिंग कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के संलिप्तता पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है। मंत्री राजभर ने कहा कि कृषि कानून को लेकर भी जिस तरह से विवाद उत्पन्न हुआ हुआ था,उससे यह साबित होता है कि इसको लेकर फंडिंग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे श्रमिक कोई भी नहीं है, बल्कि भारत विरोधी ताकते हैं। समाजवादी पार्टी दंगा और फसाद करने में एक्सपर्ट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष चुनाव होने हैं और दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है, इसीलिए विपक्ष और भारत विरोधी लोग इस साजिश को रच रहे हैं। ऐसे लोगों का श्रमिकों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को दंगा करने वाली पार्टी करार दिया है। मंत्री राजभर ने कहा है कि समाजवादी पार्टी दंगा और फसाद करने में एक्सपर्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले यूपी में पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी थी, वह भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही थे। मंत्री राजभर ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देकर पार्टी वोट बैंक की राजनीति करती है। 21% वेतन बढ़ाने का फैसला,फिर विरोध क्यों जनता को गुमराह करना समाजवादी पार्टी की नैतिकता है। अनिल राजभर ने कहा है श्रमिक यूनियन के माध्यम से अधिकारी भी श्रमिकों के संपर्क में हैं। जल्द ही इस समस्या का पूरा निराकरण किया जाएगा। हमारी सरकार ने 21% वेतन बढ़ाने का फैसला किया लेकिन आज भी कुछ लोग सड़क पर है, जो उनकी मांग थी उसको सरकार ने माना लेकिन उसके बाद भी वे लोग क्यों सड़क पर हैं। इसलिए जो लोग इसके पीछे काम कर रहे हैं उनका लेना देना मजदूरों के हितों से नहीं है, उनको प्रदेश का विकास पच नहीं रहा है, इसलिए मजदूरों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:बाबा साहब ने समानता के साथ सबका साथ, सबका विकास की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया
    Next Article
    इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB का सख्त पहरा:बलरामपुर में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाया विशेष अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment