Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Idukki Murder: प्रिंस ने पत्नी और सास पर धारदार हथियार से किया हमला, दोनों की मौत

    3 hours from now

    1

    0

    केरलम के इडुक्की जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की पीरमेड के ग्लेनमेरी एस्टेट स्थित उनके आवास पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रिंस (40) को बुधवार रात घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। मृतकों की पहचान प्रिंस की पत्नी प्रियंका (35) और उसकी सास नेसम्मा (60) के रूप में हुई है।हमले में प्रियंका के पिता इसरावेल (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पड़ोसी कोट्टायम जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी और उसके माता-पिता से दुश्मनी रखता था।उसने पिछली रात एस्टेट में उनके घर के सामने उन पर जान से मारने के इरादे से हमला किया। पुलिस ने बताया कि प्रिंस उनके घर पहुंचा और प्रियंका से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने एक हथियार से प्रियंका और उसकी मां पर हमला कर दिया।जब इसरावेल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो वह भी घायल हो गए। प्रियंका हाल ही में खाड़ी देश से केरलम लौटी थी। उसके लौटने के बाद से दंपती के बीच घरेलू विवाद चल रहे थे।इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Raihan Vadra की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के Ashok Gehlot, BJP सरकार पर साधा निशाना
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment