Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:PAK को 2 विकेट से हराया; ब्रूक का शतक, शाहीन के 4 विकेट बेकार

    22 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम ने मंगलवार रात को पाकिस्तान पर 2 विकेट की जीत दर्ज की। ENG इस एडीशन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। टूर्नामेंट के इतिहास में इंग्लिश टीम ने लगातार सबसे ज्यादा 5वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लैंड ने 165 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 8 विकेट पर चेज कर लिया। जोफ्रा आर्चर ने सलमान मिर्जा की बॉल पर चौका मारकर जीत दिलाई। कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। इसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स ने नाबाद 28 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके। उस्मान तारिक को दो विकेट मिले। इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली। जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जैमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले। आदिल रशीद को एक विकेट मिला। एक बैटर रनआउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    विहान के जन्म के बाद बदल गई कैटरीना कैफ की दुनिया, पति विक्की कौशल संग इस अंदाज में पब्लिक इवेंट में नजर आईं एक्ट्रेस
    Next Article
    पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने हार के बाद किसका लिया नाम, क्यों हाथ से चला गया मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment