Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

    10 minutes from now

    1

    0

    सीमा शुल्क अधिकारियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों के कब्जे से 26.67 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 9.33 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाइड्रोपोनिक गांजा भांग की एक उच्च क्षमता वाली किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों यात्रियों को उनकी गतिविधियों के आधार पर तैयार की गई प्रोफाइलिंग के बाद रोका गया और 28 अक्टूबर को यह जब्ती की गई। बयान में कहा गया कि दोनों यात्री 28 अक्टूबर को बैंकॉक से अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली पहुंचे थे। एक्स-रे जांच और इसके बाद उनके निजी सामान तथा बैग की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थ से भरी 26 पॉलीथीन बरामद कीं।संदेह है कि यह पदार्थ गांजा या हाइड्रोपोनिक गांजा है। बयान के अनुसार, 26.67 किलोग्राम वजन के इस मादक पदार्थ को दो काले रंग के ट्रॉली बैग में छिपाया गया था। इनमें से एक बैग में 13 पैकेट और दूसरे बैग में भी 13 पैकेट रखे गए थे।बयान में कहा गया कि जब्त किए गए पदार्थ की जांच की गई, जिसमें शुरुआती तौर पर इसके गांजा या हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि हुई। दोनों यात्रियों को 28 अक्टूबर को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि संदिग्ध मादक पदार्थ को अधिनियम की धारा 43(ए) के तहत जब्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार
    Next Article
    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment