Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

    37 minutes from now

    1

    0

    झारखंड के सिमडेगा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसके प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को केरसई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। लड़की उसी दिन से लापता थी और बुधवार को उसका शव गिरमा नदी के पास एक सुनसान इलाके में मिला। अधिकारी ने बताया कि मृत लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणवीर सिंह ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे शक था कि लड़की उसे धोखा दे रही है, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा, घटना वाले दिन उसने लड़की को फोन कर नदी किनारे मिलने के लिए बुलाया था। उसके वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।उसने शव को रेत से ढककर छिपाने की भी कोशिश की। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश
    Next Article
    IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment