Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IGRS की मासिक रैंकिंग में मेरठ रेंज नंबर-1:चारों जनपदों ने भी मारी बाजी, डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ परिक्षेत्र ने जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की मार्च 2026 की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए परिक्षेत्र के सभी चारों जनपद—मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़—भी अपनी-अपनी श्रेणी में शीर्ष पर रहे। DIG कलानिधि नैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित IGRS, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिसके चलते यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण और गुणवत्ता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए अधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। डीआईजी ने आगे भी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि IGRS से जुड़ी शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करें, रिपोर्ट अपलोड करने से पहले शिकायतकर्ता से फीडबैक लें और रजिस्टर अपडेट रखें। उन्होंने चारों जनपदों की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की साइबर ठगों पर फिल्मी स्टाइल में रेड:ड्रोन से निगरानी, चेतावनी दी- तुम लोगों को चारों तरफ से घेर लिया है; 20 अरेस्ट
    Next Article
    यूपीपीसीएल के निविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना, नियमितीकरण और समान वेतन की उठी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment