Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर:हरदोई में 3 की मौत, कार सवार भी गंभीर रूप से घायल

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर (पुत्र परमेश्वरी), गोविंद (पुत्र सुरेश), दीपू (पुत्र संतराम) और होरीलाल (पुत्र लवकुश) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक निहाल (पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर) और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले-अफवाहों से बचें:देश के विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका, सरकारी स्रोतों पर ही विश्वास करें
    Next Article
    वाराणसी में JSK रक्तदान शिविर में उमड़े 257 महादानी:अग्रवाल भवन में जुटे समूह के सदस्य, डॉक्टरों ने जांचा स्वास्थ्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment