Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIM लखनऊ में AI से जुड़े कोर्स शुरू होंगे:AI लीडर्स डेवलप करने पर होगा फोकस, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया उद्घाटन

    7 hours ago

    1

    0

    IIM लखनऊ में सत्र 2026-2027 और 2027-28 से तीन नए कोर्स संचालित होंगे। तकनीक और प्रबंधन पर आधारित नए पाठ्यक्रमों का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द प्रधान ने AI कान्क्लेव 2026 में किया। IIM लखनऊ के नए कोर्स का मकसद AI लीडर्स को तैयार करना हैं। नए कोर्सज में चार वर्षीय बीएस इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड बिजनेस एनालिटिक्स शामिल है। इस कोर्स 12वीं पास छात्र अप्लाई कर सकेंगे। JEE क्वालीफाइंग रैंक होगी। यह कोर्स सत्र 2026-27 से शुरू होगा। अगले सत्र से शुरू होंगे ये कोर्स सत्र 2027-28 से दो वर्षीय टेक एमबीए पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके अलावा इंटीग्रेटेड बीएस टेक एमबीए पाठ्यक्रम होगा। पांच वर्षों में दोनो डिग्री पूरा करने का विकल्प मिलेगा। इस मकसद से हुई शुरुआत IIM लखनऊ के निदेशक प्रो.एमपी गुप्ता ने इस पहल के बारे में कहा कि नए एआई कार्यक्रम सोच- समझकर डिजाइन किए गए मॉड्यूलर कोर्स पाठ्यक्रम के माध्यम से बिजनेस कौशल और तकनीकी गहराई को सहजता से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान प्रौद्योगिकी नवाचार और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बिजनेस मॉडल के बीच की खाई को पाटने का काम करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, नई पार्टी बनाएंगे:वृंदावन में बोले- अब चुनाव लड़ेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो गठबंधन करेंगे
    Next Article
    अखिलेश यादव बोले- BJP ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया:कहा- बंद उद्योग-धंधे पहचान बने, सपा आने पर लाल इमली शुरू होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment