Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-अमेरिका मध्यस्थता फेल होने पर मौलाना ने दी प्रतिक्रिया:यासूब अब्बास बोले- अमेरिका अपनी शर्तों पर झुकाना चाहता था, ईरान भी युद्ध नहीं चाहता है

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मौलाना ने मध्यस्थता पर दी प्रतिक्रिया । पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच हो रहे मध्यस्थता सफल नहीं हुई जिसपर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अमेरिका अपनी शर्तों पर ईरान को झुकाने की कोशिश कर रहा था। ये बात बिल्कुल स्पष्ट है कि आत्म सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं होगा ईरान ने ये बिल्कुल स्पष्ट कर दिया। मौलाना यासूब ने कहा कि ईरान हर तरह से सहयोग कर रहा है। इस्लामाबाद में 21 घंटे तक वार्ता चली ईरान ने अपनी बातों को बिल्कुल स्पष्ट रखा। ईरान ने कहा कि गिरकर समझौता नहीं करेंगे फिर चाहे मैदान-ए-जंग हो या फिर एक टेबल पर बैठकर वार्ता करनी हो, बातचीत जरूरी है मगर आत्मा सम्मान भी अहम है। मैदान-ए-जंग में अमेरिका को अपमानित होना पड़ा और बातचीत में भी। एक तरफ अमेरिका पीस टॉक कर रहा था दूसरी तरफ ट्रंप ईरान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौलाना यासूब ने कहा की ईरान भी चाहता है कि आगे जंग न हो । यही वजह है कि इस मध्यस्थता में उसने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मगर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि वह अमेरिका कि सारे बातें मान लेगा। ईरान पर जब भी हमला होगा वह मुंह तोड़ जवाब देगा। अमेरिका और इजरायल बार बार दूसरे देशों को उकसाते हैं और जैसे चाहते हैं उनके साथ रवैया अपनाते है । मगर इस बार ईरान ने इन्हें अच्छा सबक सिखाया। इस पूरे मामले में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बड़ी कड़ी है। ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बहुत गंभीर है। इस युद्ध से पूरा मिडल ईस्ट प्रभावित हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में महिला थाना में 5 परिवारों की सुलह:आपसी विवाद खत्म, दंपतियों को एक साथ विदा किया
    Next Article
    'बनारसी-साड़ी जैसा खूबसूरत है बनारस...कई जतन के बाद आ पाई':काशी में आशा भोसले की अंतिम बोल, 2017 के सुरगंगा महोत्सव में गिरिजादेवी संग प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment