Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान बोला-अमेरिका के पास ताकत होती तो जीत चुका होता:अपनी हार को समझौते का नाम नहीं दें, उनके खोखले वादों का दौर खत्म हुआ

    8 hours ago

    2

    0

    ईरान ने ट्रम्प के सीजफायर की कोशिशों का मजाक बनाया है। ईरान के एक सैन्य प्रवक्ता ने बुधवार को अमेरिका की सीजफायर के दावे को लेकर कहा कि अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है। ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफघारी ने यह बयान सरकारी टीवी पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड वीडियो में दिया। उन्होंने कहा, “आप जिस ताकत की बात करते थे, वह अब नाकामी में बदल गई है। आप खुद को दुनिया की महाशक्ति कहते हैं, लेकिन अगर यह ताकत आपके पास होती तो अब तक इस हालात से बाहर निकल चुके होते। अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है।” जोलफघारी ने आगे तंज कसते हुए कहा, “क्या आपके अंदरूनी हालात इतने खराब हो गए हैं कि आप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं?” जोलफघारी का यह बयान उस वक्त आया जब ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 बिंदुओं वाला युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने साफ कहा, “पहले दिन से हमारा रुख एक ही रहा है और आगे भी रहेगा। हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। न अभी किया है, न आगे करेंगे।” ईरान में हमलों का असर… ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेष राशिवालों के ल‍िए कैसा रहने वाला है आज का दि‍न?
    Next Article
    कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी पहुंचे:पूजा-दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए; शादी के बाद पहली बार वृंदावन आए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment