Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी छलांग:हसन-मनु अब इसरो और साइंस सिटी में सीखेंगे तकनीकी बारीकियां

    1 hour ago

    2

    0

    कहते हैं कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, और इसे सच कर दिखाया है कानपुर नगर के दो होनहार छात्रों ने। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले इन बच्चों ने अपनी मेहनत और नवाचार के दम पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हर छात्र देखता है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले के दो छात्रों का चयन राज्यस्तरीय एक्सपोजर विजिट के लिए किया गया है। अब ये छात्र अहमदाबाद की उड़ान भरकर वहां आधुनिक विज्ञान और तकनीक की बारीकियों को समझेंगे। पूरे जिले से सिर्फ इन दो मेधावियों ने मारी बाज़ी इस बड़ी उपलब्धि में बिल्हौर के कम्पोजिट विद्यालय गोहलियापुर के कक्षा 8 के छात्र हसन और कल्याणपुर के कम्पोजिट विद्यालय भौतीखेड़ा की छात्रा मनु ने अपनी जगह बनाई है। पूरे कानपुर जनपद से महज इन दो विद्यार्थियों का चयन होना अपने आप में मिसाल है। हसन के पिता चाँद बाबू और मनु के पिता सुरेन्द्र कुमार अपने बच्चों की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। मंगलवार को ये दोनों होनहार छात्र दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए, जहां वे देश के बड़े तकनीकी संस्थानों का करीब से अवलोकन करेंगे। विज्ञान और नवाचार में मनवाया अपनी मेधा का लोहा हसन और मनु का यह चयन पूरी तरह उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता पर आधारित है। हाल ही में आयोजित जिला और मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनियों में इन दोनों ने अपने मॉडल्स से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। हसन ने अपने विज्ञान मॉडल के जरिए जटिल सिद्धांतों को बड़े सहज तरीके से समझाया, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा। वहीं मनु ने नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन से छोटे से गांव या कस्बे से निकलकर भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। गांव से लेकर स्कूल तक फैला हर्ष का माहौल हसन और मनु की इस कामयाबी ने न केवल उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि उनके स्कूलों के शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार में भी जबरदस्त उत्साह फैलाया है। शिक्षकों का मानना है कि इन बच्चों की सफलता दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। बेसिक शिक्षा के इन नन्हे प्रतिभाशाली बच्चों की यह उड़ान आज न केवल कानपुर जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- दुस्साहस करने वालों का यमराज का टिकट पक्का:2017 में निवेश की बात करता था तो लोग ठहाके मारकर हंसते थे
    Next Article
    अमरोहा में दो पक्षों में पथराव, 4 लोग घायल:गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment