Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान बोला- होर्मुज की चाबी खो गई:ट्रम्प ने कहा था- इसे खोलो वरना नरक बना दूंगा; रिपोर्ट- सीजफायर पर आज सहमति मुमकिन

    12 hours ago

    1

    0

    होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के धमकी पर जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने तंज भरे अंदाज में जवाब दिया है। दूतावास ने कहा कि ‘होर्मुज स्ट्रेट की चाबी खो गई है।’ दरअसल, ट्रम्प ने ईरान को अल्टीमेटम दिया है कि वह इस समुद्री रास्ते को तुरंत खोल दे, नहीं तो उसे गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उसके पावर प्लांट और पुलों हमला होगा और ईरान को नरक बना दिए जाएगा। ईरान के कुछ अन्य दूतावासों ने भी सोशल मीडिया पर ट्रम्प का मजाक उड़ाया है। दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरानी दूतावास ने तंज करते हुए कहा कि 'चाबी फूलदान के नीचे है, दोस्तों के लिए रास्ता खुला है।' वहीं इस जंग को रोकने पर आज सहमति बन सकती है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक पाकिस्तान ने दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव सौंपा है। पाकिस्तान ने इस डील को अस्थायी तौर पर ‘इस्लामाबाद अकॉर्ड’ नाम दिया है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी दी ईरान ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह ग्लोबल सप्लाई चेन को ठप कर देगा। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज के अलावा दूसरे समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़ी कार्रवाई का जवाब सिर्फ सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही नहीं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले ईरान के करीबी माने जाने वाले यमन के हूती विद्रोही रेड सी में जहाजों पर हमले की बात कह चुके हैं। ट्रम्प ने ईरान को नरक जैसे हालात में पहुंचाने की धमकी दी ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISI का टेरर मॉड्यूल बेनकाब... अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कनाडा में खालिस्तानियों ने 100-100 डॉलर देकर जुटाई भीड़:मंदिर के बाहर हिंदू-भारत विरोधी नारे लगवाए; बोले- हरियाणा-दिल्ली, बीकानेर हमारे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment