Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाएगा:संसदीय समिति की मंजूरी; नेतन्याहू बोले- जंग कब खत्म होगी, नहीं बता सकता

    10 hours ago

    2

    0

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने का फैसला किया। ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान के तहत जहाजों को ईरान को उसकी राष्ट्रीय मुद्रा रियाल में टोल देना होगा। साथ ही अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों की एंट्री पर रोक लगाने का प्रावधान भी शामिल है। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी कानून नहीं बना है और इसे लागू होने से पहले संसद, गार्जियन काउंसिल और राष्ट्रपति की मंजूरी लेनी होगी। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल सप्लाई का अहम मार्ग है, ऐसे में इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसी बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्हें नहीं पता ईरान के साथ चल रही जंग कब खत्म होगी। इसका समय तय नहीं किया जा सकता। न्यूजमैक्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि युद्ध के आधे से ज्यादा टारगेट हासिल किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अंत में ईरान का मौजूदा शासन कमजोर हो जाएगा। अमेरिका ने ईरान में हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला सोमवार रात को किया गया। इसके लिए 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस डिपो में बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी, जिसे निशाना बनाया गया। बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल मजबूत और भूमिगत ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है। हमले के बाद डिपो में रखे हथियारों में विस्फोट होने से कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर धमाकों का एक वीडियो शेयर किया है। इस्फहान में हथियार डिपो पर हमले का वीडियो… ईरान जंग से जुड़ी 2 तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल में बालेन-टाइन डे सरप्राइज: विडंबना पूछ रही है ‘कस्तो छौ?’
    Next Article
    कराची बम ब्लास्ट में बाल-बाल बचे थे सिंगर सोनू निगम:कॉन्सर्ट में जाते हुए धमाका हुआ, फिर भी दी परफॉर्मेंस, कहा था- पाकिस्तानियों ने जान बचाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment