Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजराइल जंग- कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश:हवा में घूमते हुए आग लगी, पायलट ने खुद को इजेक्ट किया

    9 hours ago

    1

    0

    इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। जेट हवा में गोल-गोल घूमने लगा। थोड़ी देर बाद वह जमीन से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। हालांकि, पायलट ने जेट से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं, ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है। ईरान ने आज इजराइल के अलावा कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में हमले फिर शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। हिजबुल्लाह को ईरान से समर्थन मिलता है, अब उसका कहना है कि वह खामेनेई की मौत का बदला ले रहा है। ईरान में 200 की मौत, 740 घायल अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    B2 बॉम्बर से रीपर ड्रोन तक... ये 23 हथियार लेकर ईरान पर टूट पड़ा है US
    Next Article
    ईरान पर हमला, 15 PHOTOS:इजराइल की धमकी के बाद लेबनान छोड़ रहे लोग, गाड़ियों की लंबी कतारें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment