Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में बम धमाकों के बीच फंसा झांसी का परिवार:चाचा बोले- संपर्क टूट चुका है, सरकार भारत बुलाए, खामेनेई की मौत का दुख

    2 hours ago

    1

    0

    इजराइल और अमेरिका संयुक्त रूप से ईरान पर जबरदस्त बमबारी कर रहे हैं। इन हमलों के बीच झांसी का एक परिवार ईरान में फंस गया है। सैय्यद नकी असकरी 12 साल पहले धार्मिक पढ़ाई करने गया था। बाद में अपनी पत्नी और 3 बच्चों को भी ले गया। युद्ध के बाद से परिवार से संपर्क टूट गया है। इंटरनेट बंद होने की वजह से बात भी नहीं हो पा रही है। इससे झांसी में रह रहे चाचा और भाभी चिंतित है। चाचा ने कहा- हम लोगों को भतीजे और उसके परिवार की चिंता हो रही है। केंद्र सरकार उनको इंडिया बुला लें। हम लोगों को खामेनेई की मौत का बहुत दुख है। पूरी दुनिया इजराइल और अमेरिका की तानाशाही देख रही है। अगर सरकार हमें लड़ने भेज दे तो हम ईरान की तरफ से युद्ध करने के लिए तैयार है। पिता पुलिस में ड्राइवर थे झांसी पुलिस लाइन के पीछे घरैया लाइन के पास रहने वाले मरहूम सैय्यद हसन असकरी यूपी पुलिस में ड्राइवर थे। बड़़ा बेटा सैय्यद रजा कुवैत में जॉब करता है। वहीं, छोटा बेटा सैय्यद नकी अकसरी (35) धार्मिक पढ़ाई करने 12 साल पहले ईरान गया था। वह ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 180 किलाेमीटर दूर खुंब शहर में रहता है। 2019 में वह घर आया था। उसकी पत्नी मल्लिका और 3 बच्चे कुछ महीने पहले ही ईरान गए थे। झांसी में मां नसीमा बेगम अपनी बड़ी बहू के पास रहती है। कुछ समय पहले ही मां रिश्तेदारी में गई थी। युद्ध की खबर से झांसी में रह रहे परिवार की चिंता बढ़ गई है। चाचा बोले- कोई खैर खबर नहीं मिल रही सैय्यद नकी असकरी के चाचा सैय्यद हमदोस्त हुसैन ने बताया- युद्ध के बाद हम लोग चिंतित हैं। भतीजे और बच्चों की कोई खबर खैरियत नहीं मिल पा रही है। इंटरनेट बंद है, इसलिए बात भी नहीं हो पा रही है। हमले की खबर सुनकर हम लोगों ने कॉल लगाया था, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार सही सलामत रहे। हम लोग भारत सरकार से मांग करते हैं कि युद्ध को रोका जाए। हमारे परिवार के साथ इंडिया के सारे परिवारों को वहां से निकालकर भारत लाया जाए। पूरी दुनिया तानाशाही देख रही चाचा ने आगे कहा- आज पूरी दुनिया देख रही हैं कि इजराइज और अमेरिका तानाशाही कर रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनाई के निधन की खबर सुनकर हम लोग दुख में है। क्योंकि वो हमारे उलेमा थे, नेता थे। हम लोग 1400 साल से गम झेल रहे हैं। पहले इमाम हुसैन शहीद हुए। हम लोग शहीद होने के लिए ही पैदा हुए हैं। हम लोग उस कौम से ताल्लुक रखते हैं, जो 1400 साल से शहीद होते चले आ रहे हैं। शहीद होने पर हमें कोई गम नहीं है। अगर हम भी शहीद हो जाए तो कोई गम नहीं है। सरकार हम लोगों को लड़ने के लिए ईरान भेज दे तो हम लोग भी चले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अली खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन:अमरोहा में शिया समुदाय ने शोक मनाया, नारेबाजी की
    Next Article
    PWD एक्सईएन पर ग्रामीण को धमकाने का आरोप:गोंडा में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment