Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान ने अमेरिका का 48 घंटे सीजफायर का प्रपोजल ठुकराया:फाइटर जेट के बाद हेलिकॉप्टर पर हमला किया; अमेरिकी पायलट की तलाश में गया था

    20 hours ago

    2

    0

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर ऑफर को ठुकरा दिया है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह प्रपोजल बुधवार को एक तीसरे देश के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया था, जिसे ईरान ने मानने से इनकार कर दिया। इधर ईरान ने अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के बाद अमेरिकी सेना के एक हेलिकॉप्टर पर भी हमला किया। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह हेलिकॉप्टर F-15E फाइटर जेट के क्रू मेंबर्स की तलाश में गया था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर था, जिसे प्रोजेक्टाइल से हिट किया गया था। हेलिकॉप्टर ईरान के एयरस्पेस से सुरक्षित बचकर निकल गया। वहीं अमेरिका ने F-15E फाइटर जेट में सवार एक पायलट का रेस्क्यू कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। हालांकि ईरान ने अपने नागरिकों से लापता अमेरिकी पायलट को खोजने अपील की है। उसे जिंदा पकड़ने पर इनाम देने की घोषणा भी की गई है। ट्रम्प ने रक्षा बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की मांग की ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्प ने अमेरिकी संसद से रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी की मांग की है। ट्रम्प पहले से ही अमेरिका और उसके सहयोगियों के सैन्य खर्च बढ़ाने की बात करते रहे हैं। फिलहाल अमेरिका का रक्षा बजट लगभग 839 बिलियन डॉलर (करीब 70 लाख करोड़ रुपए) है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2026 Orange Cap: इस सीजन अब तक किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन? ये रही टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
    Next Article
    ईरान ने अमेरिका का 48 घंटे सीजफायर का प्रपोजल ठुकराया:फाइटर जेट के बाद हेलिकॉप्टर पर अटैक किया; अमेरिकी पायलट की तलाश में गया था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment