Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकेरी में राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या:गले में चोट के निशान, 18 घंटे फोन न उठाने पर पत्नी ने परिचित को घर भेजा था

    1 hour ago

    1

    0

    चकेरी के पीएसी मोड़ में किराए पर कमरा लेकर अकेले रह रहे राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पत्नी व बच्चे फोन मिलाते रहे, लेकिन कॉल नहीं उठी। 18 घंटे से संपर्क न होने पर पत्नी ने एक परिचित युवक को फोन कर पति से बात कराने की बात कही, जब वह घर पहुंचा राजमिस्त्री का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया, जहां रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। हालांकि, गर्दन में चोट के निशान व शरीर की हालत देख परिजनों ने पहले ही गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जाहिर की थी। मूलरूप से हमीरपुर का रहने वाला था युवक मूलरूप से हमीरपुर के कालपी चौराहा निवासी 30 वर्षीय आशीष शर्मा राजमिस्त्री थे। वर्तमान में वह अकेले चकेरी के पीएसी मोड़ मंदिर के पास किराए पर रहता था। जबकि उनकी पत्नी आरती, दो बेटे लवकुश, छोटू व बेटी बेटू गांव में रहते है। पत्नी आरती के अनुसार बुधवार शाम उसकी फोन पर पति से बातचीत हुई थी। जब उसने पति को शराब न पीने के लिए समझाया तो वह नाराज हो गए थे। इस पर कहासुनी के बाद फोन काट दिया था। अगले दिन गुरुवार काम से फ्री होकर उन्होंने सुबह करीब 10 बजे फोन किया तो नहीं उठा, सोचा सो रहे होंगे। एक घंटे बाद फिर कॉल किया, लेकिन फिर बात नहीं हो पाई। इसके बाद कई बार कॉल किया, मगर फोन नहीं उठा। इस पर चिंता होने लगी। दोपहर बाद आशीष के कमरे के पास ही रहने वाले परिचित युवक दुर्गेश को फोन कर पूरी जानकारी दी और कहा कि जाकर आशीष से बात कराओ। जब वह कमरे पर गया तो दरवाजा पर बाहर से कुंडी लगी थी। इस पर खिड़की से झांककर देखा तो बिस्तर पर आशीष का शव पड़ा था। दुर्गेंश से मौत की खबर पाकर वह लोग कानपुर के लिए निकले। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। आरती के अनुसार उनके पति के गले पर दबाने के निशान थे। मकान मालिक से लेनदेन होने के कारण परिजनों ने उस पर हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। मकान मालिक से था पुराना लेन-देन आरती के अनुसार आशीष एक साल से पीएसी मोड़ पर रहा था। पति ने बताया था कि मकान मालिक के यहां चबूतरा बना रहे हैं। कुछ पुराना लेनदेन है, काम खत्म होने पर पूरे पैसे लूंगा। पति सुबह-शाम तक एक बार मकान मालिक के पास जरूर बैठते थे। ऐसे में संदेह का यह भी कारण है कि कमरे में बिस्तर पर शव पड़ा रहा और मकान मालिक को पता तक नहीं चला। आशीष की पर्स से गायब मिले रुपए आरती के अनुसार आशीष कमरे के अंदर थे तो बाहर से कुंडी किसने लगाई। इसके साथ ही शव देखते ही उसके गले पर दबाने का निशान दिखा। मोबाइल, आशीष की पर्स व रुपये गायब थे। आशीष के साथ कमरे में सिर्फ मकान मालिक ही बैठते थे। इन सब चीजों को देखते हुए उनका शक गहराया। आशीष की हत्या के बाद बाहर से कुंडी बंद कर आरोपी भागा है। रात में उनसे बातचीत के बाद ही हत्या हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हॉस्पिटल के अंदर धू- धू कर जला एंबुलेंस:मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया
    Next Article
    बारात में मारपीट करने वाले पार्षद पति को किया गिरफ्तार:नोएडा से मथुरा पुलिस ने पकड़ा, साथियों के साथ की थी बारातियों से मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment