Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर सीजफायर के बाद भी हमला:ईरान का कुवैत में अटैक; अमेरिका बोला- ईरान ने सीजफायर की भीख मांगी

    21 hours ago

    1

    0

    ईरान में सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटों बाद हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ईरान के लवन आइलैंड की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई। इस बीच कुवैत ने भी दावा किया कि सीजफायर के बावजूद ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी के मुताबिक, सुबह से अब तक 28 ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट (मार गिराए) गए हैं। अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिनसे जुड़ी सुविधाओं को नुकसान हुआ है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच आज करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया। ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा है। उन्होंने कहा कि इस पर आगे बातचीत की जा सकती है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसका 10 पॉइंट प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। काउंसिल के मुताबिक यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत बताया है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर बक्‍से में मिला शव, रुला देगी दिल्‍ली की यह हेट-स्‍टोरी
    Next Article
    प्रयागराज में पीपा पुल बहा, 6 शहरों में ओले गिरे:मुजफ्फरनगर में 20 फीट सड़क धंसी, यूपी के 25 शहरों में आंधी-बारिश

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment