Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-US तनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz Strait से सुरक्षित गुजरा LPG टैंकर जग विक्रम

    3 hours from now

    1

    0

    बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारतीय ध्वज वाला पोत 'जग विक्रम', जिसमें 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी भरी है, 14 अप्रैल को गुजरात के कांडला पहुंचने की संभावना है। अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि 24 नाविकों को लेकर यह पोत 11 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है। मायलापुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने आगामी चुनावों के लिए प्रचार के दौरान डीएमके पर जमकर हमला बोला। चेन्नई के केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि निर्वाचन क्षेत्र में इतनी पिछड़ापन है। मैंने उनकी सभी समस्याओं को नोट किया है और उन्हें दूर किया जाएगा। हम तमिलनाडु में 200 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: दुनिया से भिड़ते भिड़ते ट्रंप अब सीधे पोप से जा भिड़े, मगर ऐसा करारा जवाब मिला जो विश्वभर को हैरान कर गयायह पारगमन नई दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह अमेरिका और ईरान के बीच क्षेत्रीय शत्रुता को कम करने और आवश्यक समुद्री व्यापार मार्गों को बहाल करने के उद्देश्य से घोषित 14 दिवसीय युद्धविराम के बाद रणनीतिक गलियारे से गुजरने वाला पहला भारतीय जहाज है। मुकेश मंगल ने कहा कि भारतीय ध्वज वाला एलपीजी पोत जग विक्रम, जिसने 11 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया, 14 अप्रैल को कांडला पहुंचने की संभावना है। पोत में 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी है और इसमें 24 नाविक सवार हैं।अतिरिक्त सचिव ने खाड़ी क्षेत्र में जहाजों और चालक दल के सदस्यों की स्थिति के बारे में आश्वस्त करने वाली जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में भारतीय जहाजों से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि हमें पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले किसी भी जहाज से संबंधित कोई घटना की सूचना नहीं मिली है। मंत्रालय ने अब तक 2177 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 93 नाविक शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: अपनी हरकतें सुधारें और राजनीति करना बंद करें...ईरान युद्ध पर बार-बार बोल रहे थे पोप लियो, भड़क गए ट्रंपमंत्रालय ने नाविकों के कल्याण और निर्बाध समुद्री संचालन सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया और विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय की सराहना की। मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी भारतीय बंदरगाहों पर परिचालन सामान्य है और किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ की कोई रिपोर्ट नहीं है। जग विक्रम के मार्ग का महत्व इस तथ्य से और भी स्पष्ट होता है कि भारत के द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आयात का लगभग 90 प्रतिशत खाड़ी क्षेत्र के देशों से प्राप्त होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR प्रक्रिया में हटाए गए बंगाल के मतदाताओं को Supreme Court से बड़ा झटका, अंतरिम वोटिंग अधिकार देने से किया इनकार
    Next Article
    UK का सीधा इनकार! Hormuz में Trump की सैन्य कार्रवाई का समर्थन नहीं करेंगे Keir Starmer

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment