Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन का फेक नोटिस वायरल:शेयर पीडीएफ खोलने पर ‘April Fool’ निकला; सरकार ने कहा था- अफवाह न फैलाएं

    6 hours ago

    2

    0

    एक अप्रैल को सोशल मीडिया पर ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ वायरल हुआ। इसके पीडीएफ के ऊपरी हिस्से पर सत्यमेव जयते के साथ अशोक चक्र दिख रहा है। जब इसे खोला गया तो यह ‘अप्रैल फूल’ का मजाक निकला। कई लोगों ने इसे फॉरवर्ड किया। हालांकि, दस्तावेज को खोलने पर इसके फेक होने की सच्चाई सामने आई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 27 मार्च को लॉकडाउन की अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया था। उन्होंने कहा था कि सरकार के स्तर पर किसी भी तरह के लॉकडाउन प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की थी। मंत्री बोले- लोग पहले से चिंतित, इसलिए अफवाहों को सच माना हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि ईरान जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सप्लाई रुकने की आशंका और भारत में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर लोग पहले से ही चिंतित थे। इसी वजह से कई लोगों ने वायरल पोस्ट को सच मान लिया। इसके साथ ही 2020 के कोविड लॉकडाउन की यादें और उसी समय के आसपास का माहौल भी इस अफवाह के तेजी से फैलने की एक बड़ी वजह बना। सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा… लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। 27 मार्च को सरकार के तीन मंत्रियों ने इसे नकारा था… जानिए अप्रैल फूल डे के बारे में अप्रैल फूल डे हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन लोग मजाक करते हैं, एक-दूसरे को हल्के-फुल्के तरीके से बेवकूफ बनाते हैं और फिर कहते हैं- अप्रैल फूल! माना जाता है कि 16वीं सदी में फ्रांस में जब नया साल 1 अप्रैल से बदलकर 1 जनवरी कर दिया गया, तब जो लोग पुरानी तारीख पर ही नया साल मनाते रहे, उनका मजाक उड़ाया गया। धीरे-धीरे यह परंपरा दुनिया के कई देशों में फैल गई। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- मिलकर काम करें और तैयारियां मजबूत रखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च को ईरान जंग को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा था कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट:दीवारों पर 70-80 छर्रे के निशान, क्रूड बम से धमाके का शक, 2 संदिग्धों की तलाश
    Next Article
    'नए ईरानी राष्ट्रपति ने सीजफायर की गुजारिश की', ट्रंप का दावा, जंग रोकने की शर्त भी बताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment