Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT-K में नाटक से बताई डीएनए संरचना की खोज:कैंपस के आडिटोरियम में सजा स्टेज फोटोग्राफ 51 का हुआ मंचन

    3 hours ago

    2

    0

    आईआईटी कानपुर में विज्ञान और रंगमंच का अनोखा संगम देखने को मिला। संस्थान के नाट्य क्लब ‘फुर्सत मंडली’ ने अन्ना ज़िग्लर द्वारा लिखित “फोटोग्राफ 51” नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम सेंटर फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड टीचिंग एक्सीलेंस (CERTEX) के सहयोग से आयोजित हुआ। करीब 90 मिनट के इस नाटक में DNA की डबल हेलिक्स संरचना की खोज को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। खोज को लेकर चली प्रतिस्पर्धा भी दिखाई इस नाटक में खासतौर पर रोसलिंड फ्रैंकलिन के योगदान को केंद्र में रखा गया, जिनकी एक्स-रे इमेज Photo 51 इस खोज में अहम साबित हुई। नाटक में वैज्ञानिकों के बीच इस खोज को लेकर चली प्रतिस्पर्धा और जेम्स वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक की भूमिका को भी प्रभावी ढंग से दिखाया गया। इस अनूठी पहल की शुरुआत तीन वर्ष पहले हुई थी। तब नाट्य क्लब ने कोपेनहेगन का हिंदी मंचन किया था। इसके बाद 2025 में ब्रेकिंग द कोड के जरिए एलन ट्यूरिंग के जीवन को दर्शाया गया था। मुख्य अतिथि रहे डॉ. अनिल रस्तोगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल रस्तोगी रहे, जो सीडीआरआई लखनऊ के पूर्व वैज्ञानिक और प्रसिद्ध रंगकर्मी हैं। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 और 2026 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। नाटक को छात्रों, फैकल्टी, उनके परिवारों और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की संगीत एवं नाट्य अकादमी के सदस्यों ने देखा। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिपाही ने M.Sc छात्रा से रेप किया, ट्रेन में RPF की महिला सिपाहियों ने डिलीवरी कराई
    Next Article
    रामपुर में बाबा साहब जयंती पर निकली शोभायात्रा:डॉ. आंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment