Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITBHU में नए स्टूडेंट्स की क्लास 7-अगस्त से शुरू होगी:27-30 जुलाई को हॉस्टल में रिपोर्टिंग,आज से शुरू हो रहा प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन

    12 hours ago

    1

    0

    आईआईटी बीएचयू में 7 अगस्त से बीटेक और बी आर्क के नवप्रवेशी छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जेईई एडवांस्ड-2026 से चयनित बीटेक और बीआर्क प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आईआईटी बीएचयू ने प्रोविजनल प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्रों का ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीकरण शुरू हो गया। 27-30 जुलाई को हॉस्टल में रिपोर्टिंग आईआईटी से जारी प्रवेश कार्यक्रम के तहत 27 से 30 जुलाई तक छात्रों को हॉस्टल में रिपोर्टिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। 30 जुलाई को चयनित छात्रों को आईआईटी बीएचयू में रिपोर्टिंग करनी होगी। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उनका फिजिकल रजिस्ट्रेशन आयोजित किया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे तक ऑनलाइन प्रोफाइल पंजीकरण का आखिरी दिन होगा। साथ ही ओरिएंटेशन भी आयोजित किया जाएगा। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम होगा। प्रथम सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं सात अगस्त से शुरू होंगी। 30 जुलाई के बाद अप्लाई करने पर नहीं मिलेगा प्रवेश आईआईटी बीएचयू की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोविजनल प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार के अनुरोध पर 30 जुलाई के बाद विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही एक वर्षीय प्रिपरेटरी कोर्स में चयनित अभ्यर्थियों के लिए भी पंजीकरण के निर्देश जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मासूम से यौन शोषण दोषी को 20 साल की सजा:बस्ती में पॉक्सो कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    बुलंदशहर में बीजेपी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न:विधानसभा चुनाव में सातों सीटों पर जीत का संकल्प, तैयारियां पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment